बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ससुराल आए युवक की मौत, मृतक की परिजन ने लगाया हत्या का आरोप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

ससुराल आए युवक की मौत, मृतक की परिजन ने लगाया हत्या का आरोप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

NAWADA : नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के नेमदा गांव में ससुराल आए एक युवक की मौत हो गई है। मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया है। मृतक युवक की पहचान गया जिला के कालू सिंह के 27 वर्षीय पुत्र विनोद सिंह के रूप में की गई है। 

एक दिन पहले परिवार को दी पिटाई की जानकारी

बताया जाता है कि विनोद सिंह 23 अप्रैल को अपने ससुराल आए था। और इस दौरान ससुराल में ससुराल वाले से विवाद हो गया था। अचानक गुरुवार की रात परिवार के लोगों से बातचीत हुआ तो कहा कि ससुराल वाले के द्वारा मारपीट की गई है। आज शुक्रवार को जानकारी मिल की युवक की मौत हो गई है। मौत होने के बाद मृतक के परिजन ने ससुराल वाले पर जहर देकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। मृतक के ससुराल से नशीला पदार्थ भी पुलिस ने बरामद किया है। 

सात साल पहले हुई थी शादी

मृतक युवक प्राइवेट काम करता था। और 7 साल पहले ही मृतक युवक की विवाह की गई थी। मृतक विभाग की विवाह सुधा देवी के साथ हुई थी। मृतक को एक बेटा और एक बेटी भी है। लेकिन मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक के परिजन के द्वारा थाना में आवेदन देकर ससुराल वाले पर जहर देकर हत्या कर देने का आरोप लगाया गया है। 

पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया

जहां सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। संजीत राम ने कहा कि आवेदन के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मृतक युवक को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। चार लोगों को थाना लाया गया है और सभी लोगों से विशेष पूछताछ भी की जा रही है।

REPORT - AMAN SINHA

Suggested News