बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कोर्ट में गवाही देने पहुंचे रिटायर्ड दारोगा की मौत, मचा हड़कंप

कोर्ट में गवाही देने पहुंचे रिटायर्ड दारोगा की मौत, मचा हड़कंप

NAWADA : जिले सिविल कोर्ट में आज एक रिटायर्ड दारोगा की मौत हो गई। मृतक उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला के निवासी बताये गये है और वे कोर्ट में गवाही देने पहुंचे थे। कोर्ट परिसर में अचानक हुई मौत पर बाद हड़कंप मच गया। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले गोरौली गांव निवासी रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिन्हा आज नवादा सिविल कोर्ट में गवाही देना पहुंचे थे। पेशकार से बात करते- करते अचानक वे गिर गए। 

विजय बहादुर के अचानक गिरने के बाद तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने  उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

कोर्ट में तैनात सुरक्षाकर्मी ने बताया कि मृतक पेशकार से बात कर रहे थे, उसी दौरान वे अचानक गिर पड़े। पहले तो वहां मौजूद लोगों को थोड़ी देर तक कुछ समझ में नहीं आया। फिर आनन-फानन में कोर्ट में मौजूद पुलिसकर्मयों द्वारा उन्हें लेकर सदर अस्पातल गए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

मृतक विजय बहादुर किस मामले में कोर्ट में गवाही देने पहुंचे थे इसका पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस उनके परिजनों से संपर्क करने के प्रयास में जुटी है। 

अमन सिन्हा की रिपोर्ट


Suggested News