बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मक्का में मौत से हाहाकार, अब तक 550 जायरीन की जा चुकी है जान, लाशों से भरा शवगृह

मक्का में मौत से हाहाकार, अब तक 550 जायरीन की जा चुकी है जान, लाशों से भरा शवगृह

DESK: भारत सहित दुनिया भर के लोग इन दिनों भीषण गर्मी से परेशान हैं। कई देशों में तापमान अधिकत्तम सीमा पहुंचा हुआ है। ऐसे में मक्का में हज यात्रा पर जा रहे जायरीन भी गर्मी की मार झेल रहे हैं। नतीजा है कि गर्मी ने अब तक 550 से अधिक जायरिनों की जान ले ली है। समाचार रिपोर्टों की मानें तो सबसे अधिक मिस्स के 323 और जॉर्डन के 60 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। बीते दिन मंगलवार को भी कई लोगों की मौत हुई है। 

सूत्रों की मानें तो मिस्र के अलावा अन्य देशों के मरने वाले लोगों की मौत का कारण गर्मी है, जबकि कुछ अन्य लोग भगदड़ के कारण मरे हैं। मक्का के सबसे बड़े शवगृह में से एक अल-मुआइसिम शवगृह पूरी तरह भर गया है। यहां 550 शव रखे हैं। मिस्र के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हज के दौरान कुछ मिस्रवासी लापता हो गए हैं, जिनकी खोज के लिए काहिरा सऊदी अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहा है।

वहीं सऊदी अरब के अधिकारियों ने बताया कि इस साल 18 लाख जायरीन हज करने पहुंचे हैं, जिनमें 16 लाख दूसरे देशों से हैं। सऊदी राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि मक्का की ग्रैंड मस्जिद में सोमवार को अधिकतम तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। गर्मी से बचने के लिए कई इंतजाम किए गए हैं। लोगों पर पानी की बैछार की जा रही है। बता दें, पिछले साल मक्का में 240 लोगों की मौत हुई थी।

Suggested News