पवन सिंह का पत्ता साफ, भोजपुरी पावर स्टार को भाजपा ने दिया नहीं दिया बड़ा झटका, नितिन नवीन के साथ इन्हें मिला राज्यसभा टिकट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि राज्यसभा के पांचो सीटों पर एनडीए उम्मीदवार नामांकन करेंगे. इसमें भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन का नाम शामिल है.

Pawan Singh
Pawan Singh- फोटो : news4nation

Pawan Singh : बिहार से राज्यसभा की 5 सीटों पर चुनाव हो रहा है. बिहार विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से इस बार एनडीए एक साथ पांचों सीटों पर जीत हासिल कर सकती है.  इस बीच भाजपा ने मंगलवार को हैरान करते हुए 2 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया. इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ ही शिवेश कुमार का नाम भी शामिल है जो पूर्व में विधायक रह चुके हैं जबकि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में सासाराम से भाजपा उम्मीदवार थे. भाजपा के नामों के ऐलान के साथ ही भोजपुरी कलाकार पवन सिंह को बड़ा झटका लगा है.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि राज्यसभा के पांचो सीटों पर एनडीए उम्मीदवार नामांकन करेंगे. इसमें भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन एवं रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे. वहीं दो सीटों पर जदयू के उम्मदीवार नामांकन करेंगे. वहीं पांचवी सीट को जीतने के लिए अन्य दलों के सहयोग की जरूरत पड़ेगी. पांचवीं सीट के लिए  भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवेश कुमार नामांकन करेंगे. सभी उम्मीदवार 05 मार्च को नामांकन करेंगे. इसमें चार सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों की जीत तय है. वहीं पांचवीं सीट के लिए विपक्ष के कुछ विधायकों के समर्थन की जरूरत पड़ेगी.

पवन सिंह को झटका

पवन सिंह जिन्हें उन्हें प्रशंसक पावर स्टार भी कहते हैं, उन्हें लेकर अटकलें लगाई जा रही थी वे राज्यसभा चुनाव में भाजपा के उम्मदीवार हो सकते हैं. लेकिन पवन सिंह का पत्ता साफ कर भाजपा ने नितिन नवीन के साथ ही शिवेश कुमार पर भरोसा जताया. यह एक तरीके से पार्टी कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताने का भाजपा के संदेश दिखा. वहीं दूसरी ओर विवादों से घिरे रहने वाले पवन सिंह को बड़ा झटका दिया जिन्होंने वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा से आसनसोल से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था. 


दरअसल, पवन सिंह ने उस चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका दिया था. पवन सिंह को जब पश्चिम बंगाल के आसनसोल से उम्मीदवार बनाया गया था तब बड़े स्तर पर बंगाल के टीएमसी ने इसे बंगाल की महिलाओं का अपमान करने वाला नेता बताकर भाजपा को अड़े हाथों लिया था. 'बंगाल वाली माल, बंगाल से लियायेम सवतीन, सवतीन बंगलिया से, बंगाल के पानी', जैसे अश्लील बोल वाले पवन सिंह के गाने से भाजपा की जमकर किरकिरी हुई थी. आसनसोल से चुनाव न लड़कर पवन सिंह ने बिहार के काराकाट से चुनाव लड़ा. इस कारण भाजपा और एनडीए को कई सीटों पर नुकसान हुआ. 


अब भाजपा ने दिया झटका 

पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका दिया था. अब एक तरह से भाजपा ने पवन सिंह पर कोई दांव न खेलकर उन्हें भी झटका दिया है. साथ ही पवन सिंह का महिलाओ को लेकर जो विवाद रहा है उससे भाजपा की छवि भी धूमिल होती. ऐसे में पवन सिंह को भाव न देकर पार्टी ने सेफ पैसेज चुना है.