बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अराजक स्थिति में पहुंचा दिया! नीलेश मुखिया को गोली मारने पर भड़के सम्राट चौधरी, कहा- नीतीश जी से बिहार अब मुक्ति की जरुरत

अराजक स्थिति में पहुंचा दिया! नीलेश मुखिया को गोली मारने पर भड़के सम्राट चौधरी, कहा- नीतीश जी से बिहार अब मुक्ति की जरुरत

PATNA : पटना के दीघा थाना क्षेत्र में जिस तरह से सोमवार सुबह भाजपा नेता नीलेश मुखिया पर एक के बाद पांच गोली मारी गई है। उस घटना के बाद अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने राज्य सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार ने अराजक स्थिति में पहुंचा दिया है। इससे बचने के लिए जरुरी है कि बिहार से अब नीतीश कुमार को मुक्ति मिले। क्योंकि अब उनसे एक दिन भी बिहार नहीं संभल पा रहा है। उन्होंने नीलेश मुखिया को गोली मारने की घटना को दुर्भाग्यजनक बताया है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि यहां बिजली मांगने पर लोगों पर गोली बरसाई जाती है। नौकरी मांगने पर शिक्षकों पर लाठियां बरसाई जाती है। अब नीतीश कुमार बिहार में तानाशाह की बोली बोल रहे हैं। मुगलों और अंग्रेजों की तरह शासन चलाना चाहते हैं। वह लोगों को आवाज को लाठियों से दबाना चाहते हैं। 

भाजपा कार्यकर्ताओ को फंसाने का आरोप

मुहर्रम पर भाजपा नेताओं को गिरफ्तार किए जाने से नाराज नजर आए कि वह तुष्टिकरण की नीति के लिए ऐसा कर रहे हैं। रामनवमी में भाजपा नेताओ को जेल में डाला, मुहर्रम हुआ तो तब भी भाजपा कार्यकर्ताओं को जेल में डाल दिया। यह बताता है कि वह किस तरह की राजनीति कर रहे हैं।


Suggested News