राजधानी पटना में बड़े बिल्डर से रंगदारी की मांग, इस शातिर अपराधी का नाम आया सामने

राजधानी पटना में बड़े बिल्डर से रंगदारी की मांग, इस शातिर अप

PATNA :  राजधानी पटना में रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने का सिलसिला जारी है। यहां बिल्डर से फोन पर रंगदारी की मांग की गई है, साथ ही डिमांड पूरी नहीं होने पर बिल्डर को जान से मारने की धमकी दी गई है। जिसके बाद पीड़ित बिल्डर थाने में मामले में शिकायत दर्ज कराई है। 

तीन अलग अलग नंबर से आए फोन

मामला पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के पटेल नगर रोड नंबर 1f भाटलू भवन के रहने वाले बिल्डर दीपक कुमार उर्फ देव सिंह से अलग अलग 3 नंबर से फोन कर भवन निर्माण विभाग से हुए टेंडर को वापस लेने की धमकी दिए जाने का मामला शास्त्री नगर थाना में दर्ज करवाया गया है। लिखित शिकायत में बताया गया है कि बिल्डर को फोन पर जान से मारने और टेंडर वापस लेने की धमकी देने वाला golu पंडित अपना नाम बतला रहा है।

गोलू का है अपराधिक इतिहास

बताया गया है कि कथित तौर पर धमकी देने वाला गोलू पंडित का पटना के थानों में अपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल, शास्त्री नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 ज्ञात हो कि ऐसा ही एक मामला हाल के दिनों में हुआ जिसमे बुधवार को दानापुर पुलिस ने एक अपराधी को हथियार और घटना में इस्तेमाल मोबाइल को बरामद किया है ।