जिस अस्पताल में कर रहे थे नौकरी, वहीं के मालिक से मांगी 50 लाख की रंगदारी, 36 घंटे में पूरे गैंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिस अस्पताल में कर रहे थे नौकरी, वहीं के मालिक से मांगी 50 ल

HAJIPUR : नगर थाना अंतर्गत बीते 9 तारीख को जौहरी बाजार स्थित सृष्टि अस्पताल के मालिक कमलेश कुमार से फोन कॉल के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 50 लख रुपए रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी गयीं। अस्पताल संचालक द्वारा नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वैशाली पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीआईओ और नगर थाने पुलिस के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया। गठित टीम के द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं और मानवीय आसूचना के आधार पर सात अपराधी गिरफ्तार किया गया। 

गिरफ्तार अपराधी नगर थाना क्षेत्र के दुर्गा स्थान रामभद्र निवासी वीर चंद्र पासवान का पुत्र विकास कुमार नगर थाना क्षेत्र के चकवारा गांव निवासी सुनील राय का पुत्र लाल उर्फ अभिषेक दुर्गा स्थान रामभद्र निवासी विपिन राय का पुत्र आदित्य उर्फ आदि दुर्गा स्थान रामभद्र निवासी अरुण पासवान का पुत्र निशु कुमार रामभद्र महारानी चौक निवासी नसीब राय का पुत्र राजा राय नवाब राय का पुत्र अभिषेक कुमार सराय थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी दिनेश राय के पुत्र राजा कुमार गिरफ्तार किया गया है। 

जिसके पास से एक देसी पिस्तौल एक देसी कट्टा दो जिंदा कारतूस 12 मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किए हैं। रंगदारी मांगने वाले गैंग का विकास कुमार सरगना बताया गया है। विकास कुमार द्वारा ही फोन कर रंगदारी मांगी गई थी। कहा गया था नहीं देने पर जैसे  नखास चौक पर हत्या की वैसे ही हत्या हो जाएगी। विकास और लालू सृष्टि हॉस्पिटल में पहले काम कर चुके हैं। 

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

इस संबंध में वैशाली एसपी हरकिशोर राय ने बताया 9 तारीख को फोन कॉल के माध्यम से सृष्टि हॉस्पिटल के मालिक से 50 लख रुपए रंगदारी मांगी गई नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए 36 घंटे के अंदर 7 अपराधी को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से रंगदारी मांगने वाला मोबाइल के अलावा 11 एन मोबाइल बरामद हुए। एक देसी कट्टा एक देशी पिस्तौल दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। रंगदारी मांगने गैंग का सरगना विकास कुमार है। पहले सृष्टि हॉस्पिटल में काम करता था।