बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेतिया पहुंची उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, मृतकों के परिजनों को दी सांत्वना और सौंपी मुआवजा राशि, डूबने से हुई थी मौत

बेतिया पहुंची उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, मृतकों के परिजनों को दी सांत्वना और सौंपी मुआवजा राशि, डूबने से हुई थी मौत

BETTIAH: बिहार में बाढ़ की विभीषिका बढ़ती जा रही है। फिलहाल बिहार के 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं औऱ लगातार राहत और बचाव कार्य प्रशासन की तरफ से चलाया जा रहा है। इसी बीच उपमुख्यमंत्री रेणु देवी अपने विधानसभा क्षेत्र बेतिया पहुंची और उन्होनें बाढ़ के पानी में डूबने से हुई मौतों की समीक्षा की।

बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी बेतिया पहुंची और मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। दरअसल क्षेत्र के दो लोगों की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई थी, जिनके परिजनों को मुआवजा राशि देने वह पहुंची थी। रेणु देवी ने आपदा विभाग द्वारा 4-4 लाख का चेक मृतक रोहित कुमार की माता लक्ष्मीना देवी  और लालू कुमार की पत्नी सरस्वती देवी को दिया गया और उनके परिजनों को संतावना दी।  उक्त मौके पर बेतिया एसडीओ विद्यानंद पासवान सीओ और कर्मचारी विजय कुमार सहित दर्जनों भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री  रेणु देवी ने चेक देने के उपरांत दुख व्यक्त करते हुए कहा कि रकम दे देने से संतान लौटकर नहीं आता, लेकिन परिजनों के भरण-पोषण के लिए सरकार या रुपैया उपलब्ध करा रही है। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए चेक थमाया। उक्त मौके पर भाजपा के युवा नेता राहुल कुमार, नगर उपसभापति कयूम अंसारी, वार्ड पार्षद राजकुमार, अश्विनी कुमार, चंद्रशेखर सिंह, सुरेश महतो आदि उपस्थित रहे।

बता दें, बिहार इस वक्त बाढ़ की मार झेल रहा है। मुख्यमंत्री खुद बाढ़ के हालात की समीक्षा कर रहे हैं। वह लगातार बाढ़ ग्रस्त इलाकों का भ्रमण कर अधिकारियों को संबंधित दिशा-निर्देश दे रहे हैं।



Suggested News