बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मोकामा में किया आरोग्य भारत हॉस्पिटल का शुभारंभ, बिहार में पीपीपी मॉडल पर संचालित अस्पताल कई मामलों में पेश कर रहा नजीर

उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मोकामा में किया आरोग्य भारत हॉस्पिटल का शुभारंभ, बिहार में पीपीपी मॉडल पर संचालित अस्पताल कई मामलों में पेश कर रहा नजीर

मोकामा. बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को मोकामा में आरोग्य भारत हॉस्पिटल का अधिकारिक शुभारंभ किया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बिहार में यह अपनी किस्म का पहला अस्पताल है जो सार्वजनिक- निजी भागीदारी (पीपीपी) पर शुरू किया गया है। राज्य में बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इसे समय की मांग बताते हुए कहा कि यह पूरे प्रांत में एक मिसाल बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आयुषमान भारत की सुविधाओं का यह एक सार्थक उदाहरण है। 

नगर परिषद के सभापति निलेश कुमार ने कहा कि मोकामा नगर परिषद के पार्टनरशिप में शुरू आरोग्य भारत हॉस्पिटल में लाभार्थियों को सालाना 130 रुपये का कार्ड बनवाकर स्वास्थ सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। इससे जरुरतमंदों को ओपीडी, डायटीशियन, फिजियोथेरेपी, हेल्थ काउंसलर, जांच  और दवाइयों में छूट, डे केयर की सुविधा मिलेगी। उन्होंने आरोग्य भारत हॉस्पिटल की सराहना करते हुए कहा कि यहां एम्स के अनुभवी डॉक्टरों की टीम मरीजों को उत्कृष्ट सेवाएं देंगी। आरोग्य भारत हॉस्पिटल में हरित ऊर्जा की पहल के तहत सौर ऊर्जा से सभी विद्युत आपूर्ति की जा रही है। 

इस दौरान नगर परिषद की ओर से उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को मोकामा में विकास कार्यों से जुड़े ज्ञापन सौंपे गए। इसमें बिजली ऑफिस वाया बाबा बहलदेव पथ होते हुए सिखारीचक से मुख्य सड़क को जोड़ने वाले रोड को RCD को एवं NII-31 से लेकर भाया नाजस्थ हॉस्पिटल शहीद गेट (प्रफुल चंद वाकी गेट), रामरतन सिंह कॉलेज के पीछे दक्षिण दिशा, चंद्रिका कटरा से होते हुए शवदाह गृह तक पथ निर्माण विभाग को निर्माण हेतु हस्तांतरित करने का अनुरोध किया गया। वहीं मोकामा में एक प्रेक्षा गृह निर्माण का भी ज्ञापन सौंपा गया। निदेशक डॉ. सौरव कुमार ने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी। अधिवक्ता कुमार शानू ने सभी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मोकामा में स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं की दिशा में अस्पताल की यह मुहिम मील का पत्थर साबित होगा।

वहीं डिप्टी सीएम ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने तेजस्वी यादव के हमले पर पलटवार करते हुए कहा कि, सीबीआई का अपमान कौन कर रहा है। जब उनके घर पर सीबीआई ईडी जाएगा तो भ्रम फैलाएंगे। माहौल को खराब करेंगे, ये अपराधी भ्रष्टाचारी खुलकर के संवैधानिक संस्था का अपमान करते हैं। खुलकर जनता में भ्रम फैलाते हैं, और बाद में गाल बजाते हैं। डोल बचाते हैं। ऐसे कथनी करनी के लोग हैं। उन्होंने कहा कि, नीतीश कुमार कानून का राज स्थापित करते हैं, ना बचाते हैं ना फंसाते हैं। कोई भी होगा बचेगा नहीं, ये जो जंगलराज को गुंडाराज को बदलने वाला है, लालू और राबड़ी की सरकार नहीं हो, जो भी दोषी होगा, जिस दल से होगा उसपर कार्रवाई होगा। 

मोकामा से कमलेश की रिपोर्ट

Editor's Picks