बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वाल्मीकिनगर के राजद प्रत्याशी को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया "रंगा बिलार", कहा चुनाव बाद सब जायेंगे जेल

वाल्मीकिनगर के राजद प्रत्याशी को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया "रंगा बिलार", कहा चुनाव बाद सब जायेंगे जेल

BETTIAH : बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने आज वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट के जदयू उम्मीदवार सुनील कुमार कुशवाहा के पक्ष में मतदाताओ को मतदान करने के लिये बगहा के पतिलार मे चुनावी सभा की। सभा को संबोधित करते हुये उपमुख्यमंत्री ने इंडिया गठबंधन के राजद प्रत्याशी दीपक यादव को रंगा बिलार कहा। 

साथ ही कहा की चुनाव के बाद सभी को चिन्हित कर एक एक को जेल भेजने का काम करूंगा। नही तो सभी भागेंगे नेपाल। वहीँ उपमुख्यमंत्री ने कहा की 2025 तक दस लाख रोजगार देकर बिहार विधानसभा चुनाव में वोट मांगने आऊंगा। वही लालू यादव के परिवार पर तंज कसते हुये कहा की चुनाव समाप्त होते ही लालू का पूरा परिवार हो बेरोजगार हो जायेगा। 

वही स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा की लालू का लालटेन पूरी तरह से बुझ चुका है। कहा की चंपारण जो पहले चंबल घाटी के नाम से जाना जाता था। आज एनडीए की सरकार बनते ही चंपारण क्राइम मुक्त हुआ और चंपारण ही नही पूरे बिहार से क्राइम समाप्त हो गया। आज सभी भयमुक्त हो कही भी आ जा सकते है। 

वही स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने सभा को संबोधित करते हुये कहा की देश मे विश्व का डंका बजाने के लिये तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिये एनडीए गठबंधन को जिताना जरुरी है। आज भारत आर्थिक दृष्टिकोण से विश्व में पांचवे स्थान पर आया है यह नरेंद्र मोदी का देन है। तीसरा स्थान पर लाने के लिये तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाना है।

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट

Suggested News