अधिवक्ता समागम में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू पर साधा निशाना, कहा पानी ढोने और हरे कृष्ण करने वाले बेटों को बनाया मंत्री

अधिवक्ता समागम में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू पर साधा

PATNA : बीजेपी की ओर से आज पटना में अधिवक्ता समागम का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा शामिल हुए। इस समागम मे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा की अधिवक्ता वर्ग एक ऐसा वर्ग है जो समाज की दशा दिशा को ठीक करने का काम करता है। जिसको कानून और संविधान का ज्ञान हो। इसलिए सबसे पढ़े लिखे वर्ग को सम्बोधित करना गौरव की बात है। इसी वर्ग ने स्वतंत्रता दिलाने मे काफी योगदान दिया। अधिवक्ता ने समाज को गुलामी से मुक्ति दिलाने का काम किया। लेकिन कार्यकर्ता को मै आश्वस्त करता हूं एक एक का सम्मान होगा। इस सरकार मे एक एक व्यक्ति पर विचार होगा। सभी लोगो पर चर्चा करने का काम करेंगे।

सम्राट चौधरी ने कहा की सपना अभी पूरा नही हुआ है। पहले लड़ रहे थे। आज सत्ता मे है। सभी आयोग को रद्द कराया। चोर दरवाजे से कुछ लोग आ गये थे। उन्हें सत्ता से कान पकर कर उनको बाहर किया। बीजेपी दूसरे को सबक सिखाने का काम करती है। बीजेपी के विधायकों को तोड़ने का काम किया गया। ऐसे लोगो को किसी भी कीमत पर नही छोड़ेगे। राजद और तेजस्वी पर सम्राट चौधरी ने निशाना साधा। कहा की कुछ लोग माई और बाप की पार्टी है। घूम घूम कर कह रहे है। बीजेपी के लिए जनता ही माई बाप है। लालू कहते थे की रानी के पेट से राजा पैदा नही होगा। लेकिन सत्ता मे रहते अपनी पत्नी और पानी ढोने वाले और हरे कृष्ण करने वाले को मंत्री बनाया। 

उन्होंने कहा की बीजेपी मे सबका ध्यान रखा जाता है। पार्टी ने मुझे दूसरी मां की तरह रखा। बहुत सम्मान दिया। इसका मै आभारी हूं। बीजेपी को आगे लेकर जाना है। कहा की देश मे बीजेपी ही पार्टी है जो कमिटमेंट से चलती है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री ने 370 को कश्मीर से उखाड़ कर फेक दिया। बिहार के गरीबो को अनाज देने का काम किया। बिहार मे आयुष्णान भारत के तहत इलाज की व्यवस्था की गयी। रेलवे कितना काम कर रहा था। ये पता नही था। लेकिन अभी पता चला है 2024 मे 70 हजार करोड़ की योजना बिहार मे चल रही है। कोई प्रधानमंत्री इतने बड़े  सपने को लेकर नही चल सकता है। आज हमारे पास ऐसा पीएम है जो  भारत का नाम दुनिया मे कर रहे है। 

वहीँ गांधी मैदान मे चल रहे बिहार इंडस्ट्रीज एक्सपो 2024 में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुँचे और उद्योगपतियों को सम्बोधित किया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा की 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी का वादा जो मुख्यमंत्री ने किया था उसे पूरा किया जाएगा वही सम्राट चौधरी ने बिहार को नौकरी देने वाला राज्य बनने की बात कही। साथ ही बिहार मे उद्योगो के विकास पर जोर दिया। 

पटना से वन्दना शर्मा की रिपोर्ट