बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विधानसभा उपचुनाव : डिप्टी सीएम तेजस्वी गोपालगंज में करेंगे रोड शो, चुनाव प्रचार के लिए हुए रवाना

विधानसभा उपचुनाव : डिप्टी सीएम तेजस्वी गोपालगंज में करेंगे रोड शो, चुनाव प्रचार के लिए हुए रवाना

पटना. बिहार विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव के प्रचार प्रसार में सियासी दल के बड़े नेता भी मैदान में उतर हैं। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव चुनाव प्रचार के लिए आज गोपालगंज के लिए रवाना हो गए हैं। तेजस्वी यादव गोपालगंज में आज रोड शो करेंगे। उनके साथ जनता दलयू और राजद के कई बड़े नेता मौजूद होंगे। तेजस्वी यहां राजद उम्मीदवार मोहन गुप्ता के लिए वोट मांगेंगे।

मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव के प्रचार की शुरुआत तेजस्वी गोपालगंज से कर रहे हैं। मोकामा में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी चुनाव मैदान में हैं और गोपालगंज में मोहन प्रसाद गुप्ता महागठबंधन के उम्मीदवार हैं। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मोकामा या गोपालगंज उपचुनाव में प्रचार के लिए नहीं जाएंगी। इसकी जानकारी खुद सीएम ने मीडिया के सवाल पर दे दी थी।

तेजस्वी ने दिल्ली से लौटने के बाद गुरुवार को पटना में बताया कि नीतीश कुमार को पेट में चोट है। मेरी खुद उनसे बाद हुई है। नीतीश कुमार ने जदयू के सभी नेताओं को चुनाव प्रचार में जाने को कहा है। चोट का ध्यान तो रखना ही चाहिए। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह सहित जदयू के कई वरिष्ठ नेता चुनाव प्रचार में जा रहे हैं।

Suggested News