बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने जमकर खेली होली, बिहारवासियों को दी रंगोत्सव की शुभकामनाएं

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने जमकर खेली होली, बिहारवासियों को दी रंगोत्सव की शुभकामनाएं

बिहार में आज होली की धूम है. हर ओर होली का उत्साह और उमंग देखने को मिल रहा है. लोग पूरी तरीके से रंग में सराबोर नजर आ रहे हैं. होली के शुभ अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने अपने घर जमकर होली खेली. 

परिवार के सदस्यों के अलावा कई अतिथियों ने भी विजय सिन्हा को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी.इस मौके पर विजय सिन्हा ने बिहार वासियों को बधाई देते हुए कहा कि ये नरेंद्र मोदी के विकसित भारत की होली है.

उपमुख्यमंत्री विजय सिंहा ने रंगोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि यह होली बिहार के लोगों के जिन्दगी में उल्लास भरेगा.उन्होंने कहा कि बिहार के लोग परिवर्तन चाह रहे हैं, रंगोत्सव से बिहार में बदलाव की शुरुआत हो गई है.

उपमुख्यमंत्री विजय सिंहा ने कहा कि ये होली जाति के जहर के कहर को खत्म करेंगा. नए भारत के निर्माण में बिहार अग्रणी भूमिका निभाएगा. सिंहा ने कहा कि बिहार के लोगों के जीवन को ये होली रंगों से भर देगा. विजय सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को भी अबीर-गुलाल लगाकर बधाई और शुभकामनाएं दिया.

रिपोर्ट- अभिजीत सिंह


Suggested News