बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बजट का किया स्वागत, कहा बिहार के सामाजिक-आर्थिक विकास को मिलेगी गति

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बजट का किया स्वागत, कहा बिहार के सामाजिक-आर्थिक विकास को मिलेगी गति

PATNA : बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 2024-2025 के लिए सदन में वित्त मंत्री सम्राट चौधरी द्वारा पेश किये गये बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "यह बजट स्वागत योग्य है और बिहार में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच को जमीन पर उतारने वाला बजट है। 

विजय सिन्हा ने कहा की यह बजट सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देने वाला बजट है, जिससे समाज के अंतिम पायदान पर बैठे बिहार के हर एक व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान आएगी। मुझे यह विश्वास है कि यह विकास दर को 10 प्रतिशत से ज्यादा रख पायेगा। 

उपमुख्यमंत्री सिन्हा ने कहा कि 2005 में 27 हजार करोड़ से प्रारंभ बजट की यह यात्रा सरकार के प्रबंधन की बदौलत 2.78 लाख करोड़ तक पहुंच गई है। सिन्हा ने कहा कि इस बजट की बदौलत बिहार चतुर्दिक विकास के पर तेजी से आगे बढ़ेगा।

Suggested News