बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर 3 दिसंबर को होगा 'देश रत्न कॉन्क्लेव', कई बड़े हस्ती होंगे शामिल

भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर 3 दिसंबर को होगा 'देश रत्न कॉन्क्लेव', कई बड़े हस्ती होंगे शामिल

पटना. देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 137 वीं जयंती पर 'देश रत्न कॉन्क्लेव' का आयोजन किया जा रहा है। कॉन्क्लेव 3 दिसंबर को नई दिल्ली में आयोजित होगा। इस कॉन्क्लेव का आयोजन 'देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद सेवा एवं समर्पण ट्रस्ट' कर रहा है।

कार्यक्रम के संयोजक, ट्रस्ट के सचिव और बिहार भाजपा के सह-संयोजक मनीष सिन्हा ने बताया कि कॉन्क्लेव में देश के प्रमुख नेता, मंत्री, सांसद, पत्रकार, इतिहासकार व बुद्धिजीवी हिस्सा ले रहे हैं। कॉन्क्लेव नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित दि अशोक कन्वेंशन हॉल में होगा। इस कॉन्क्लेव में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद डॉ. संजय जायसवाल, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अरुण सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अनुपम हाजरा, शिवहर से सांसद रमा देवी, राज्यसभा सांसद रामकुमार वर्मा, दीघा( पटना) से विधायक संजीव चौरसिया आदि मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।

इस कॉन्क्लेव में देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जीवन, उनका देश निर्माण में योगदान, स्वतंत्र संग्राम के दौरान उनके द्वारा किए संघर्षों और उनके कल्पना के भारत पर चर्चा होगी। मनीष सिन्हा ने बताया के कॉन्क्लेव में डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी के संघर्षों को दिखाया और प्रदर्शित भी किया जाएगा। गौरतलब है कि मनीष सिन्हा डॉ. राजेन्द्र प्रसाद परिवार के तीसरी पीढ़ी के सदस्य भी हैं।

Suggested News