खगड़िया में आग की विनाशलीला, धू-धूकर जले 15 घर, लाखों का नुकसान

KHAGARIYA: पूरे प्रदेश में गर्मी का तांडव जारी है। जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा वैसे- वैसे ही आगलगी की घटनाएं भी बढ़ती जा रहा है। ताजा मामला खगड़िया का है। जहां खाना बनाने के दौरान एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी बढ़ी की 15 घरों को अपने चपेट में ले ली।
दरअसल, यह मामला जिले के मानसी नगर पंचायत के वार्ड संख्या -6 की है। जहां खाना बनाने के दौरान एक घर में लगी आग ने अपने चपेट में आस- पास के कई घरों को ले लिया है। इस अग्निकांड में करीब 15 घर जलकर राख हो गया है । घर में रखा लाखों का सामान भी जलकर नष्ट हो गया है।
बता दें कि, आग की विनाश लीला ने कई परिवारों को बेघर कर दिया है। इस घटना में लाखों के क्षति होने का अनुमान है। इन सब के बीच अग्निशमन दस्ता के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन कई मवेशी के झुलसने की खबर है।
बताते चलें कि खगड़िया में पिछले एक सप्ताह से आग का कहर जारी है। अब तक आगलगी ने कई परिवारों को बेघर कर दिया है। साथ ही आगलगी में कई लाख क नुकसान भी हुआ है।