बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज के थावे मंदिर में धूमधाम से मनाई गयी देव दीवाली, श्रद्धालुओं ने जलाए 51 सौ दिए

गोपालगंज के थावे मंदिर में धूमधाम से मनाई गयी देव दीवाली, श्रद्धालुओं ने जलाए 51 सौ दिए

GOPALGANJ : जिले के प्रसिद्ध सिद्धपीठ थावे दुर्गा मंदिर में आज देव दीवाली धूमधाम से मनाया गया। एसडीएम सदर,हथुआ, सीजेएम ,स्थानीय बीडीओ ने मंदिर प्रांगण में दीप जलाकर दीपोत्सव की शुरुआत की। इस अक्सर पर मन्दिर न्यास समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन शाम में थावे दुर्गा मंदिर में देव दीवाली मनाया जाता है। इस अवसर पर मन्दिर न्यास के तरफ से 51 सौ दिए जलाए गए। वही मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। देव दीवाली के दीपोत्सव में शामिल होने के लिए दूर दूर से श्रद्धालु पहुँचे व दीप जलाते नजर आये। 

सदर एसडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के संध्या पर सिद्धपीठ थावे दुर्गा मंदिर में देव् दीवाली मनाया जाता है। इस बर्ष भी 51 सौ दिए जलाकर देव दीवाली मनाया जा रहा है। दूर दूर से श्रद्धालु शामिल हो रहे है। 

थावे मन्दिर के प्रधान पुजारी संजय पाण्डेय ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा को मां थावे मन्दिर में देव् दीवाली मनाया जाता है। आज 51 सौ दीपो का प्रकाशोत्सव हो रहा है। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह देखा गया। 

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट

Suggested News