बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अजगैबीनाथ धाम में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की पहला अर्घ्य भगवान भास्कर को देने के लिए उमड़े श्रद्धालु

अजगैबीनाथ धाम में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की पहला अर्घ्य भगवान भास्कर को  देने के लिए उमड़े श्रद्धालु

BHAGALPUR :- भागलपुर सुलतानगंज के अजगैबीनाथ धाम में लोक आस्था के महापर्व छठ पुजा की पहली अर्घ्य भगवान भास्कर को  देने के लिए श्रद्धालुओं कि भीड़ उमड़ पड़ी। इसको लेकर विधायक डॉ प्रो ललित नारायण मंडल ने गंगा घाटों का जायजा लेते हुए अस्ताचलगामी सूर्य को पहली अर्घ्य दिया।इस दौरान छठ पर्व पर अपने घर पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि इस त्यौहार का वर्षों से इंतजार रहता है। साल में एक बार घर पहुंच कर सभी परिजनों के साथ पर्व मनाते खुशियां एक दूसरे में बांटते हैं। 

लेकिन इस बार यह मौका दो साल के बाद गंगा घाटों में छठ पर्व मनाने का मौका मिला है। अगले साल कोरोना महामारी होने के कारण गंगा घाटों में छठ पर्व नहीं मना पाए थे। साथ ही बाहर से घर अपने परिजनों से मिलने नहीं पहुंच पाए थे। इस बार अपने परिवारों के साथ छठ मनाते हुए खुशी मिल रही है। इस दौरान हजारों कि संख्या में बिहार झारखंड सहित अन्य राज्यों से लोग पहुंच कर छठ पुजा पर एक दूसरे को सेलिब्रेट कर खुशियां मनाते हुए देखे गए। 

घाटों पर दिखी कड़ी सुरक्षा

इसको लेकर थानाध्यक्ष लाल बहादुर ने गंगा घाट का जायजा लेते हुए गंगा घाटों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किया गया था वहीं अंचलाधिकारी शंभुशरण राय ने भी गंगा घाटों का जायजा लिया जिससे किसी भी छठव्रती महिलाओं को कोई परेशानी न हो कोरोना महामारी को देखते हुए गंगा घाटों में मेडिकल टिम कि तैनाती कि गई थी। जिससे अधिक से अधिक संख्या में लोग वैक्सीन ले सके नगर परिषद के पदाधिकारी, एवं नगर परिषद के प्रधान सहायक राजीव कुमार सहित नगर परिषद के तमाम कर्मचारी गंगा घाटों में मुस्तैद थे।

Suggested News