बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी के पांच साल बाद भी नहीं हुआ बच्चा, परेशान महिला ने उठाया ऐसा कदम की मच गया कोहराम

शादी के पांच साल बाद भी नहीं हुआ बच्चा, परेशान महिला ने उठाया ऐसा कदम की मच गया कोहराम

GOPALGANJ: गोपालपुर थाना क्षेत्र के बरहरा गांव में 30 वर्षीय महिला का शव उसके घर से पुलिस ने फांसी के फंदे से झूलते हुए बरामद किया, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बरामद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेजा। वहीं फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है। मृतका की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के बरहरा गांव निवासी साहेब हुसैन की 30 वर्षीय पत्नी मुस्कान खातून के रूप में की गई।

दरअसल, घटना के संदर्भ में बताया जाता है, कि थावे थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी थी। मुस्कान की शादी वर्ष 2018 में गोपालगपुर थाना क्षेत्र के बरहरा गांव निवासी साहेब हुसैन के साथ हुआ था। शादी के पांच साल बीत गए लेकिन बच्चा नहीं हो रहा था। जिसको लेकर अक्सर वह तनाव में रहती थी। घर पर सिर्फ उसका ससुर और पति रहते है। 

वहीं पति पिछले पांच माह पूर्व घर पर आया था। और यही पर मटन के दुकान चलाता था। पति ने बताया कि वह अपने दुकान पर था, इसी बीच सूचना मिली की उसने फांसी लगा ली है। जब घर पहुंचा तो उसका शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल आशंका जाहिर की जा रही है, की उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

मृतका के भाई ने बताया कि जानकारी पाकर जब पहुंचे तो उसका शव थाना में रखा हुआ था। फिलहाल महिला की मौत कैसे हुई है इसकी जांच की जा रही है। इस संदर्भ में गोपालपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल हत्या और आत्महत्या के बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण का खुलासा हो पाएगा।

Suggested News