बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिलीप जायसवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, विप में बनाये गए विपक्ष के मुख्य सचेतक

दिलीप जायसवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, विप में बनाये गए विपक्ष के मुख्य सचेतक

PATNA : बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ दिलीप कुमार जायसवाल को अहम जिम्मेवारी दी गई है। उन्हें संसदीय कार्यों के संचालन के लिए विधान परिषद् में विपक्ष का मुख्य सचेतक मनोनीत किया गया है। 


बिहार विधान परिषद के सभापति ने डॉ दिलीप कुमार जायसवाल को बिहार विधान परिषद के सभापति ने विपक्ष के मुख्य सचेतक के रूप में मान्यता भी प्रदान कर दी है। इसकी जानकारी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.संजय जायसवाल ने दी है। 

बताते चलें की सीमांचल क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले जायसवाल को यह जिम्मेदारी मिलने के बाद राज्य के भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी खुशी है। उन्होंने विधान परिषद चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। 

आपको बता दे कि बीते दिनों बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीमांचल में रैली कर राज्य के सत्तारूढ़ दलों पर जमकर निशाना साधा था। उनके कार्यक्रम के आयोजन में दिलीप जायसवाल की भी अहम भूमिका मानी जाती है। 

Suggested News