पटना में NIA की फिर छापेमारी, रांची RSS कार्यालय पर हमला मामले में जांच एजेंसी की बड़ी कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान स्थानीय चित्रगुप्त नगर थाने की पुलिस और STF की टीम भी मौके पर मौजूद है। जानकारी के मुताबिक, अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 1206 और 609 में तलाशी ली जा रही है।

NIA raids
NIA raids - फोटो : news4nation

NIA raids in Patna : पटना के चित्रगुप्त नगर इलाके में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की छापेमारी चल रही है। खास बात यह है कि तीन दिनों के भीतर इसी इलाके में NIA की यह दूसरी कार्रवाई है। रविवार को भी साई कुसुम इनफिनिटी अपार्टमेंट में NIA की टीम ने छापेमारी की थी।


बुधवार को एक बार फिर NIA की टीम साई कुसुम इनफिनिटी अपार्टमेंट पहुंची है। कार्रवाई के दौरान स्थानीय चित्रगुप्त नगर थाने की पुलिस और STF की टीम भी मौके पर मौजूद है। जानकारी के मुताबिक, अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 1206 और 609 में तलाशी ली जा रही है। दोनों फ्लैट संदीप नाम के व्यक्ति के नाम पर लिए गए बताए जा रहे हैं।


झारखंड के रांची स्थित RSS कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले के मामले में दिल्ली से एक युवक की गिरफ्तारी के बाद NIA की टीम उसे लेकर पटना पहुंची है। टीम ने पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र स्थित साई कुसुम इनफिनिटी अपार्टमेंट में फिर से छापेमारी शुरू की है।


बताया जा रहा है कि तीन दिन के भीतर इस अपार्टमेंट में NIA की यह दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले रविवार को भी जांच एजेंसी की टीम यहां पहुंची थी, लेकिन उस दौरान टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा था।


अब दिल्ली से गिरफ्तार किए गए युवक को साथ लेकर पहुंची NIA की टीम अपार्टमेंट के संबंधित फ्लैट में कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य सामान बरामद करने की कोशिश कर रही है। जांच एजेंसी को आशंका है कि मामले से जुड़े कुछ अहम साक्ष्य या डिवाइस यहां मौजूद हो सकते हैं।


छापेमारी के दौरान NIA के साथ स्थानीय चित्रगुप्त नगर थाना पुलिस और STF की टीम भी मौजूद है। हालांकि, कार्रवाई के दौरान अब तक क्या-क्या बरामद हुआ है, इसकी आधिकारिक जानकारी जांच एजेंसी की ओर से सामने नहीं आई है।



अनिल की रिपोर्ट