जनविश्वास महारैली में केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर बरसे दीपांकर भट्टाचार्य, कहा देश में पहली बार हो रही भारत रत्न की राजनीति

जनविश्वास महारैली में केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर बरसे दीपा

PATNA : पटना के गाँधी मैदान में आयोजित जन विश्वास महारैली में भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा की देश में पहली बार देख रहा हूँ विपक्षी पार्टियों को इडी,सीबीआई और इनकम टैक्स का डर दिखाया जाता था। लेकिन अब देश में भारत रत्न की राजनीती की जा रही है। 

उन्होंने कहा की चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया गया। लेकिन दिल्ली के बॉर्डर पर किसानों पर लाठियां बरसाई जा रही है। स्वामीनाथन को भारत रत्न देकर किसानों पीटा जा रहा है। वहीं जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत देकर दिया गया, जो राजनीतिक बंदियों को छोड़ने का काम करते थे। जिन्होंने बिहार में शिक्षा और आरक्षण देने का काम करते थे। लेकिन उनके बिहार में विधायकों को तोडा जा रहा है। 

दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा ने विधायकों को डराया जा रहा है, ख़रीदा जा रहा है। जो विधायक नहीं टूट रहे हैं। उन्हें मुकदमों में फंसाकर सदस्यता खत्म किया जा रहा है।