बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

30 साल की हुई दिशा पाटनी : सिर्फ 500 रुपए लेकर मुंबई आई थी, आज करोड़ों दिलों की बन चुकी है धड़कन, जानिए क्या बनना चाहती थी दिशा

30 साल की हुई दिशा पाटनी : सिर्फ 500 रुपए लेकर मुंबई आई थी, आज करोड़ों दिलों की बन चुकी है धड़कन, जानिए क्या बनना चाहती थी दिशा

DESK : महज कुछ सालों में अपनी खूबसुरती से करोड़ो दिलों पर राज करनेवाली दिशा पाटनी आज अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।  बरेली के एक पुलिस ऑफिसर के घर मुंबई पहुंची दिशा आज करोड़ों की मालकिन है। आधा दर्जन से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी है। जिसमें सलमान खान से लेकर जैकी चैन जैसे सुपर स्टार शामिल हैं। 

हर साल इतनी करती है कमाई 

दिशा पाटनी आज के समय फिल्म इंडस्ट्री में वह नाम बन चुकी है। जिसके साथ हर अभिनेता काम करने को तैयार नजर आते हैं। आज के समय में दिशा हर साल 12 करोड़ रुपए से अधिक कमाती है। लेकिन, बहुत कम लोगों को पता होगा कि जब दिशा पहली बार मुंबई आई थी तो उनके पास सिर्फ पांच सौ रुपए थे। आज दिशा की नेटवर्थ 74 करोड़ रुपये के करीब है. दिशा एक फिल्म के करीब 6 करोड़ और ब्रांड एंडोर्समेंट्स के 1 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।

एक्ट्रेस नहीं पायलट बनने का था सपना

दिशा की गिनती भले ही आज फिल्म इंडस्ट्री की कामयाब एक्ट्रेस में की जाती है, लेकिन खुद कभी दिशा एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थी। दिशा का सपना पायलट बनने का था। लेकिन किस्मत में उन्हें अभिनेत्री बना दिया। मुंबई में दिशा ने एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लिया और बस इसके बाद उन्हें ऑडिशन के लिए फोन आने लगे। फिर क्या था दिशा पाटनी ने  इसे ही  अपना करियर बनाने का सोच लिया आज दिशा बॉलिवुड की मशहुर अभिनेत्रियों में से एक है।

बायोटेक की कर चुकी है पढ़ाई

आज दिशा अपनी खूबसुरती के लिए जानी जाती है। लेकिन वह पढ़ाई में भी उतनी ही अच्छी रही है। दिशा पाटनी के पिता पुलिस ऑफिसर हैं और उनकी बहन आर्मी में हैं।  उन्होंने लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी में बायोटेक की पढ़ाई के साथ ही मॉडलिंग भी शुरू की थी।

कई बड़ी फिल्मों में आनेवाली है नजर 

दिशा पाटनी आज कई बड़ी फिल्मों में काम कर रही है। जिसमें जल्द ही एक विलेन 2 और एक फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ है। इसके अलावा दिशा कई बड़े ब्रांड के लिए काम कर रही है।

Suggested News