बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोजपा (रा) के जिला प्रभारी ने वैशाली में सभा का किया आयोजन, लोगों से पार्टी के विचार धारा से जुड़ने का किया आहवान

लोजपा (रा) के जिला प्रभारी ने वैशाली में सभा का किया आयोजन, लोगों से पार्टी के विचार धारा से जुड़ने का किया आहवान

VAISHALI: वैशाली लोकसभा के कांटी प्रखंड के घमोली रामनाथ पंचायत के सम्रेशपुर गाँव में लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास)  के प्रदेश प्रचार प्रसार प्रमुख एवम जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह ने सभा का आयोजन किया। सभा का आयोजन आज यानी 13 फरवरी को किया गया।

जिसमें उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार फर्स्ट एंड बिहारी फर्स्ट को विस्तार रूप से बताया। कांटी  प्रखंड के सभी लोगों से लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) से उनके विचार धारा से जुड़ने को कहा और संगठन को मजबूत करने को कहा गया। इनके द्वारा प्रखंड अध्यक्ष पंचायत अध्यक्ष एवम गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र  देकर सम्मानित किया गया। 

इस पूरे कार्यक्रम में काशी नाथ झा जिला उपाध्यक्ष, प्रभु नाथ पासवान संसदीय बोर्ड प्रखंड अध्यक्ष, और अविनाश कुमार पंचायत अध्यक्ष भी मौजूद थे।  साथ ही पंचायत अध्यक्ष को एक सप्ताह के अंदर बूथ कमिटी तैयार करके देने को कहा गया! इस अवसर पर उज्जवल कुमार ,इंद्रदेव पासवान, सुबोध कुमार, मुकेश पासवान, अमरेश कुमार और लोग भी इस सभा मै मौजूद थे।

Suggested News