बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जिलाधिकारी गया ने ठंड से बचाव हेतु किये जा रहे कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

जिलाधिकारी गया ने ठंड से बचाव हेतु किये जा रहे कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

GAYA : जिलाधिकारी गया डॉक्टर त्यागराजन एसएम के नेतृत्व में जिला प्रशासन की पूरी टीम द्वारा ठंड से बचाव हेतु किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया गया। इस क्रम में शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों सहित मुख्य चौक-चौराहों का भ्रमण किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त गया नगर निगम अभिलाषा शर्मा, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा दिवेश शर्मा, उप नगर आयुक्त गया नगर निगम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। भ्रमण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा समुचित अलाव की व्यवस्था, रैन बसेरा का संचालन, जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण आदि की जानकारी उपस्थित अधिकारियों से ली गयी। जिलाधिकारी द्वारा ठंड से बचाव हेतु किये जा रहे उपायों पर संतोष प्रकट किया गया। साथ ही यह निर्देश भी दिया गया कि ठंड से बचाव हेतु किये जा रहे कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, कोताही नहीं बरती जाय, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।


इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा गांधी मैदान के समीप रिक्शा चालकों, भिक्षुकों और अन्य जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया एवं जलते अलाव का जायजा लिया। अलाव के समीप बैठे व्यक्तियों से जानकारी लेने पर लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए धन्यवाद दिया कि हम सभी असहाय व्यक्तियों के लिए अलाव की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है। इसके बाद सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को निर्देश दिया गया कि बोधगया महाबोधि मंदिर के समीप आज ही जाकर बुजुर्ग व्यक्तियों/ असहाय व्यक्तियों के बीच जरूरतमंदों को स्वयं कंबल बाटने का कार्य करे। 

जिलाधिकारी ने कहा कि गत एक सप्ताह से लगातार तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है। विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा ठंड से बचाव हेतु सभी व्यवस्थाएं की जा रही है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में अलाव की व्यवस्था, लोगों के ठहरने के लिए रैन बसेरों की व्यवस्था के अलावा जरूरतमंदों के बीच युद्धस्तर पर कंबल का वितरण कराया जा रहा है। 

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया कि रात के समय भ्रमण कर जरूरतमंदों को ठंड से बचाव की सामग्री का वितरण किया जाय। किसी भी जगह से ठंड की वजह से किसी प्रकार की दुर्घटना होने की सूचना नहीं आनी चाहिए। जिलाधिकारी द्वारा जिलेवासियों से ठंड में पूरी सावधानी बरतने को कहा गया है। साथ ही जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण, अलाव की व्यवस्था जनहित में कराने की अपील की गई है।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News