बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीतामढ़ी में जिलाधिकारी ने किया गेहूं कटनी का शुभारंभ, खुद खेतों में जाकर की गेंहू की कटाई

सीतामढ़ी में जिलाधिकारी ने किया गेहूं कटनी का शुभारंभ, खुद खेतों में जाकर की गेंहू की कटाई

SITAMARHI : बिहार राज्य फसल सहायता योजना अन्तर्गत गेंहू की कटनी प्रयोग का निरीक्षण जिला पदाधिकारी रिची पांडे के द्वारा डूमरा प्रखंड के रामपुर परोरी पंचायत में किया गया। जिला पदाधिकारी रिची पांडे किसानों के खेत पहुँचे। गौरतलब हो कि फसल कटाई प्रयोग उत्पादन एवं उपज दर , क्षति के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। 

इसके अंतर्गत कटनी का प्रयोग संभाविक रैंडम पद्धति से निकालकर प्लॉट का चयन किया जाता है,जिसमें प्लॉट का कट साइज 10 मीटर लंबा एवं 5 मीटर चौड़ा यानी कुल 50 वर्ग मीटर में किया जाता है। 50 वर्ग मीटर में किए गए कटनी में  कुल 15 किलो 300 ग्राम गेंहू का उपज पाया गया। 

जिलाधिकारी ने स्थानीय किसानों से बात कर उनकी समस्यायों की जानकारी ली। वही उनसे चल रही कृषि योजनाओं एवं कार्यक्रमों का फीड बैक भी लिया। उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता है। किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिले एवं उनकी आय में वृद्धि हो,इसको लेकर पूरी गंभीरता से कार्य किया जा रहा है।

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट

Suggested News