बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिवंगत मंत्री की पत्नी ने चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र की जनता से किया बड़ा वादा, जानिए क्या कहा....

दिवंगत मंत्री की पत्नी ने चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र की जनता से किया बड़ा वादा, जानिए क्या कहा....

कटिहार... क्षेत्र में अपने पति के अधूरे किए गए कार्यों के साथ-साथ उनके सभी सपनों को पूरा करना चाहती हूं। साथ की सरकार जो जिम्मेदारी देगी उसे हम निभाएंगे। यह बात बिहार सरकार के दिवंगत मंत्री विनोद सिंह की पत्नी निशा सिंह ने कही। प्राणपुर विधानसभा सीट से चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने न्यूज4नेशन से खास बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास करना ही उनका एक मात्र लक्ष्य है। 

बता दे कि निशा सिंह के प्राणपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने के कारण यह सीट इस बार चर्चा में थी। बताते चलें चुनाव के ऐलान के बाद लंबे दिनों से बीमार चल रहे हैं मंत्री विनोद सिंह ब्रेन हेमरेज से निधन हो गया था, जिसके बाद भाजपा ने प्राणपुर से उनकी पत्नी निशा सिंह को चुनावी मैदान में उतारा था और अब निशा सिंह इस सीट से चुनाव जीत कर आई हैं। 

प्राणपुर से चुनाव जीतने के बाद निशा सिंह कहती हैं कि वह अपने पति की ओर से इस क्षेत्र में विकास के लिए जो काम अधूरे रह गए थे उसे पूरा करेंगी। साथ ही सरकार जो जिम्मेदारी देंगे उसे भी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगी। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी तौकीर आलम को 3266 वोटों से मात दी।


Suggested News