बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बार में डीजे संचालक की हत्या, आधी रात को हुए विवाद में बदमाशों ने सीने में मारी गोली, सीसीटीवी में दिखी पूरी वारदात

बार में डीजे संचालक की हत्या, आधी रात को हुए विवाद में बदमाशों ने सीने में मारी गोली, सीसीटीवी में दिखी पूरी वारदात

RANCHI : झारखंड में रांची के एक्सट्रीम बार में डीजे संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।  घटना रविवार (26 मई) देर रात को एक्स्ट्रीम बार में हुई. पुलिस को रात के करीब 1 बजे इसकी सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. चुटिया थाना की पुलिस ने घायल अवस्था में कर्मचारी को रिम्स पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना रांची के चुटिया थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, बार बंद होने के बाद 4-5 युवक वहां पहुंचे. बार के स्टाफ से किसी बात पर उनका विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि इन युवकों में एक ने बार में डीजे चलाने वाले युवक को गोली मार दी. गोली पश्चिम बंगाल के रहने वाले संदीप प्रमाणिक उर्फ सैंडी डीजे की छाती में लगी। जिसके बाद चार कदम चलने के बाद वह वहीं गिर गया और उसकी मौत हो गई। वहीं गोली चलाने के बाद सभी युवक वहां से फरार हो गए। 

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस बार पहुंची और मामले की जांच में जुटी गई। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गोलीबारी की घटना की जांच रांची के एसएसपी, एसपी, सिटी डीएसपी के अलावा चुटिया एवं कोतवाली के थाना प्रभारी कर रहे हैं। युवकों की पहचान के लिए बार का सीसीटीवी फुटेज भी निकाला गया है जिसके माध्यम से अपराधियों की पहचान की जा रही है।

सीसीटीवी में दिखी पूरी घटना

सोमवार को 19 सेकेंड का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि एक शख्स रात के 1:19 बजे एक्स्ट्रीम स्पोर्ट्स बार से बाहर निकलते समय सैंडी डीजे को राइफल से गोली मार रहा है. गोली लगने के बाद डीजे बजाने वाला शख्स किनारे में कुछ दूर तक तक पैदल जाता है, उसके बाद वह निढाल होकर वहीं गिर जाता है. गोली चलाने वाले शख्स ने टी-शर्ट या शर्ट भी नहीं पहनी है

SIT बनाई

पुलिस सूत्रों की मानें तो कुछ लोगों की पहचान हो गई है। इसमें शामिल लोग अपराधी हैं, पहले भी इन पर कई मामले चल रहे हैं। रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने एसआईटी का गठन किया है, ताकि अपराधियों को जल्द पकड़ा जा सके।

Suggested News