बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में डीएम और एसपी ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस समारोह का किया उद्घाटन, समाज का दीपक और दर्पण है मीडिया

बांका में डीएम और एसपी ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस समारोह का किया उद्घाटन, समाज का दीपक और दर्पण है मीडिया

BANKA : बांका में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ,पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सत्यप्रकाश एवं प्रेस प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप राष्ट्रीय प्रेस दिवस समारोह का दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। 


कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सत्य प्रकाश एवं जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने कहा कि मीडिया समाज का दीपक एवं दर्पण दोनों होता है। आज के समय में मीडिया हर प्रकार की जानकारी साझा करती है। जिसके आधार पर प्रशासन उसे अंतिम व्यक्ति तक जाने का प्रयास करता है। साथ ही उसे उचित लाभ भी दिलाता है।

उन्होंने कहा की चुनौती भरे कार्य के साथ स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से मीडिया अपनी बातों को रखती है। जिससे न सिर्फ उस बात पर अमल किया जाता है। बल्कि कार्रवाई भी करती है। विषम परिस्थिति में भी चाहे कोविड का समय हो, सभी परिस्थिति में मीडिया की भूमिका सराहनीय रही। 

इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ अंशुल कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ सत्यप्रकाश, एडीएम माधव कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त कौशलेंद्र कुमार , जिला जनसंपर्क पदाधिकारी समेत विभिन्न ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि मौजूद थे।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News