बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के संभावित बोधगया आगमन को लेकर डीएम ने की बैठक, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के संभावित बोधगया आगमन को लेकर डीएम ने की बैठक, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

GAYA : बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा के संभावित बोधगया आगमन को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन के तमाम वरीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में बोधगया स्थित तिब्बतियन मोनेस्ट्री के सभागार में दलाई लामा के बोधगया में संभावित आगमन कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था तथा अन्य विभिन्न बिंदुओं पर जिले के वरीय पदाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई।

मौके पर जिलाधिकारी डा त्याग राजन एसएम ने बताया कि 15 दिसम्बर से 20 दिसंबर के बीच में महा पावन दलाई लामा के आगमन की संभावना है। उन्होंने बताया कि दलाई लामा के आगमन के दौरान वह काल चक्र मैदान में विभिन्न बौद्ध धर्म के श्रद्धालुओं को प्रवचन/-टीचिंग का कार्य करवाते हैं। इस स्थिति में काल चक्र मैदान के चारों ओर यातायात व्यवस्था, विधि व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था को संधारित रखना अति आवश्यक है।

डीएम ने कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक आनंद नगर परिषद बोधगया को निर्देश दिया कि बोधगया के संपूर्ण क्षेत्र तथा काल चक्र मैदान के क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी उपलब्ध रहे, यह सुनिश्चित कराएं। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी तथा पुलिस उपाधीक्षक बोधगया को निर्देश दिया कि संयुक्त रूप से संध्या के समय काल चक्र मैदान सहित बोधगया के विभिन्न भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों का जायजा लें। उस दौरान यदि कहीं रोशनी की कमी (ब्लैक स्पॉट) पाई जाती है, तो उन स्थानों पर त्वरित रूप से लाइट लगवाए।

उन्होंने कहा कि काल चक्र मैदान के चारों ओर जितने भी बिजली के पोल हैं। सभी पर अतिरिक्त लाइट लगवाए। जो लाइट खराब है, उसे तेजी से ठीक कराए। साथ ही कालचक्र मैदान चिल्ड्रन पार्क के आस पास जितने भी अवैध रूप से झोपड़ी नुमा दुकान लगाई गई है। उस पर अतिक्रमण बाद चलाकर हटाए। मौके पर अंचलाधिकारी कमल नयन कश्यप भी मौजूद रहे।

बोधगया से संतोष की रिपोर्ट

Suggested News