बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेतिया में दर्जनों पंचायत के लोगों को सताने लगा बाढ़ का डर, मशान नदी पर की बाँध बनाने की मांग, धरना पर बैठे

बेतिया में दर्जनों पंचायत के लोगों को सताने लगा बाढ़ का डर, मशान नदी पर की बाँध बनाने की मांग, धरना पर बैठे

BETTIAH : जिले के बगहा विधानसभा क्षेत्र के अभिशाप कहे जाने वाली मशान नदी की तबाही से बचाने के लिए गाईड बांध के निर्माण को लेकर सलहा बरीअरवा , झरमहुई , बहूअरवा सहीत आधा दर्जन पंचायत के सैकड़ो ग्रामीणो ने बगहा के समाजसेवी जायेश मंगल सिंह के नेतृत्व मे दो दिवसीय धरणा पर बैठे। ग्रामीणो ने कहा की एक तरफ जिला प्रशासन बाढ़ के पहले हर वह तैयारी करने का दावा कर रही है वही बरसात का मौसम अब शुरू होने वाला है। लेकिन अब तक यहा गाईड बांध का निर्माण तक शुरू नही हुआ है। 

विदित है की पिछले साल यही मशान नदी ने सैकड़ो घरो को अपने आगोश मे विलीन कर दिया था। इस बार भी बाढ़ की विभीषिका झेलने के लिए आधा दर्जन से अधिक पंचायत के 20 से अधिक गावों को झेलने के लिए छोड दिया गया है। इसके लिए स्थानीय विधायक सहित इससे संबन्धित सभी वरीय अधिकारीयों व जनप्रतिनिधियों से ग्रामीणो ने बात की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुआ। यहाँ तक की इस नदी पर बाँध का डीपीआर तैयार कर ग्रामीण जनता को दिखया गया की काम होगा पर काम शुरू भी नही हुआ। इस संबंध मे बगहा के समाजसेवी जयेश मंगल सिंह ने बताया की यहाँ के जो भी जन प्रतिनिधियों ने 20 से अधिक गावों को बाढ़ की विभीषिका झेलने को छोड दिया है। पिछले साल इसी नदी ने सैकड़ो घरो को अपने आगोश मे ले लिया था। 

दर्जनो लोग पलायन कर दूसरे जगह चले गए है। यहाँ के जन प्रतिनिधियों ने यहाँ की ग्रामीण जनता को छलने का काम किया है। वही उन्होने बताया की पिछले बार की बाढ़ मे जिनका घर नदी मे विलीन हो गया। सैकड़ो एकड़ मे लगे फसल बर्बाद हो गया। उनका आज तक मुआवजा नही मिला है। सरकार अगर यहाँ बाढ़ से बचाव के लिए तत्काल बांध का निर्माण शुरू नही करती है तो अभी तो दो दिवसीय धारना पर बैठे है आगे इससे भी बड़ी प्रदर्शन किया जायेगा। 


बेतिया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News