बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खगड़िया में आम जनता पार्टी राष्ट्रीय से डॉक्टर चंद्रा किशोर ठाकुर ने किया नामांकन, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनता से की खास अपील

खगड़िया में आम जनता पार्टी राष्ट्रीय से डॉक्टर चंद्रा किशोर ठाकुर ने किया नामांकन, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनता से की खास अपील

PATNA: देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। कल यानी 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं तीसरे चरण के लिए नामांकन का आखिरी दिन कल है। इसके पहले आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के उम्मीदवार ने आज नामांकन भरा है। उन्होंने खगड़िया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से पर्चा भरा है।  

दरअसल, आज खगड़िया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से आम जनता पार्टी राष्ट्रीय से डॉक्टर चंद्रा किशोर ठाकुर ने नामांकन भरा, इस मौके पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी ने अपनी उपस्थिति में नामांकन भरवाया और इस मौके पर इन्होंने खगड़िया लोकसभा की जनता से अपील किया की डॉक्टर चंद्रा किशोर ठाकुर युवा,सुयोग्य एवम शिक्षित उम्मीदवार हैं, इनपर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नही है, ये स्वच्छ  छवि के हैं, और स्थानीय हैं ।

अति पिछड़ा का बेटा  डॉक्टर श्री चंद्रा किशोर ठाकुर को खगड़िया लोकसभा के माता बहनों, छात्र एवम युवाओ के उम्मीद पर खरे उतरेंगे इन्हें भारी मतों से विजय बनाए। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव उमेश ठाकुर, बिहार प्रदेश अध्यक्ष नंद किशोर ठाकुर, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कमलेश्वर प्रसाद, बिहार प्रदेश सचिव मधुबाला देवी,सहित कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Suggested News