बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ॰संजय जयसवाल व पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह पहुंचे बेतिया, कहा-भाजपा का है चंपारण , चंपारण का है भाजपा

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ॰संजय जयसवाल व पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह पहुंचे बेतिया, कहा-भाजपा का है चंपारण , चंपारण का है भाजपा

WEST CHAMPARAN: पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय मे भाजपा के दो प्रत्याशी ने अपना पर्चा दाखिल किया। चुनाव अधिसूचना जारी होने के चौथे दिन बेतिया अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय मे नोमिनेशन किया गया। 

बेतिया विधानसभा से बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणू देवी ने और बेतिया एलआरडीसी सह निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय मे नौतन विधासभा से भाजपा के निवर्तमान विधायक नारायण साह ने अपना नामांकन दाखिला किया। 


बेतिया विधानसभा से भाजपा की रेणू देवी और नौतन विधानसभा से भाजपा के नारायण साह ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ॰संजय जयसवाल व पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह बेतिया पहुंचे। भाजपा के पक्ष मे रेणू देवी की जनसभा मे लोगों को संबोधित किया। 

सभा को संबोधित करते हुए बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ॰संजय जयसवाल ने कहा की भाजपा का है चंपारण , चंपारण का है भाजपा। इस बार भी डबल इंजन की सरकार बनेगी। इस बार भी बहेगी विकास का बयार। वहीं इस पहली भाजपा की जनसभा के राज्य सभा सांसद सतीश चंद्र दुबे , पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह सहित सैकड़ों की संख्या मे जनसमूह उपस्थित रहे।


Suggested News