बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

डॉ. संजय जायसवाल का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा-कांग्रेस की हालत मियां की दौड़ मस्जिद तक वाली

डॉ. संजय जायसवाल का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा-कांग्रेस की हालत मियां की दौड़ मस्जिद तक वाली

PATNA : बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। डॉ. संजय जायसवाल ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी पर मियां की दौड़ मस्जिद तक वाली कहावत बिल्कुल सटीक बैठती है। 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट डाला है। जिसमें उन्होंने लिखा है “कांग्रेस की अंदरूनी उठापटक वैसे तो उनका आंतरिक मामला है, लेकिन वे स्क्रिप्ट इतनी लचर लिखते हैं कि हंसी ही आती है। हमने एक सप्ताह पहले ही कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर चल रही उठापटक भाई-बहन की राजनीतिक नौटंकी के अलावा कुछ और नहीं है और CWC की मैराथन बैठक ने उसे चरितार्थ करके दिखा दिया।

कांग्रेस की हालत देख दया भी आती है कि एक परिवार के भरोसे पड़कर क्या दशा हो गयी है। हमारे इधर एक कहावत है- अंधा बांटे रेवड़ी, अपनों को ही देय। कांग्रेस पार्टी में अध्यक्षता के नाम पर चले इस नाटक की पटकथा इतनी लचर, अनाकर्षक और प्रत्याशित हो गयी है कि उस पर कुछ न ही कहा जाए, तो बेहतर है। 

कांग्रेस पार्टी पर मियां की दौड़ मस्जिद तक, वाली कहावत बिल्कुल सटीक बैठती है। 7 घंटों तक मैराथन मीटिंग होती रही, लेकिन नतीजा वही ढाक के तीन-पात। ओल्ड गार्ड बनाम युवा खून का नाटक भी चला। 50 वर्ष के राहुल गांधी को जब युवा खून कहा जाता है, तो आप सिवाय हंसने के और कर ही क्या सकते हैं? 

देश की सबसे पुरानी पार्टी में सोनिया और राहुल के अलावा अध्यक्ष पद का कोई और दावेदार ही नहीं मिलता है, यहां तक कि प्रियंका वाड्रा के भी नाम पर विचार नहीं होता है। यह कांग्रेस के किस रुख को दिखाता है, आप खुद तय कर लें”।

Suggested News