बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डा उत्पल कांत का दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन

बिहार के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डा उत्पल कांत का दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन

PATNA:  इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है दिल्ली से जहां बिहार के बड़े चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ उत्पल कांत का निधन हो गया है। डा उत्पलकांत देश के जाने माने शिशु रोग विशेषज्ञों में से एक थे । जानकारी के मुताबिक उन्होंने अंतिम सांसे दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में ली थी।  

बताया जा रहा है कि डॉ उत्पल कांत गंभीर बीमारी से ग्रसित थे और उनका इलाज दिल्ली में डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा था जहां उन्होंने आज अंतिम सांस ली है। आपको एक बार फिर बता दे कि डा उत्पलकांत राजधानी पटना ही बल्कि बिहार झारखंड के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ में एक थे। बच्चों के हर रोग को इलाज करने में इनहे महारथ हासिल थी। परिवार के किसी बच्चों को कोई भी बिमारी हो जाए लोग डा उत्पलकांत का नाम पहली बार जरूर लेते थे। 

निधन की खबर सुनते ही बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने गहरा शोक जताया है। इसके साथ ही डाक्टर समूह में भी निधन की खबर सुनकर मर्माहत हैं। 


Suggested News