बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देश की 15वीं राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू, संसद भवन में मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

देश की 15वीं राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू, संसद भवन में मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

NEW DELHI : देश के 15वीं राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू ने जिम्मेदारी संभाल ली है। आज संसद भवन में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सीवी रमना ने उन्हें राष्ट्रपति की शपथ दिलाई। इस दौरान संसद भवन के सेंट्रल हॉल में उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख असैन्य एवं सैन्य अधिकारी समारोह में मौजूद रहे। 

Suggested News