बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : शराब के नशे में धूत शिक्षक बच्चों को पढ़ाने पहुंचा स्कूल, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

BIHAR NEWS : शराब के नशे में धूत शिक्षक बच्चों को पढ़ाने पहुंचा स्कूल, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

KHAGARIA : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसके बावजूद राज्य में जहाँ धड़ल्ले से शराब का अवैध कारोबार हो रहा है। वहीँ लोग बेख़ौफ़ होकर शराब का सेवन भी कर रहे हैं। खासकर सरकारी कर्मियों को शराब का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गयी है। लेकिन जिले के अलौली प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय कोकराहा के प्रधानाध्यापक अंजनी कुमार को पुलिस ने शराब की नशे में गिरफ्तार किया है।

 

इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक अक्सर शराब पीकर विद्यालय जाया करते थे। जिससे विद्यालय के अन्य शिक्षक उसकी कार्यशैली से परेशान थे। शिक्षक ने कई बार प्रधानाध्यापक को शराब पीने से मना भी किया। लेकिन एक बार फिर जैसे ही दारूबाज प्रधानाध्यापक उक्त विद्यालय शराब की नशे में पहुंचा।

किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने जब गिरफ्तार किए शिक्षक की जांच की तो शिक्षक में 99 प्रतिशत अल्कोहल की पुष्टि हुई है। जिन्हे गिरफ्तार कर अब न्यायालय भेजा जाएगा। 

इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उनको शराबी शिक्षक की सूचना मिली है। अलौली बीईओ को इसकी जानकारी देते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। आरोपी शराबी शिक्षक को निलंबित किया जा रहा है।

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News