बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

DSP ने रिश्तेदार की लड़की को बुलाया और फिर किया रेप, दुष्कर्म का वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने वाला डीएसपी अरेस्ट

DSP ने रिश्तेदार की लड़की को बुलाया और फिर किया रेप, दुष्कर्म का वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने वाला डीएसपी अरेस्ट

DESK: खास रिश्तेदार के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाने कर ब्लैकमेल करने वाले डीएसपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रशिक्षु डीएसपी सोमेश मिश्रा को भागलपुर पुलिस ने झारखंड के साहेबगंज से गिरफ्तार किया. तातारपुर क्षेत्र की रहने वाली लड़की ने महिला थाने में इसी साल 20 मार्च को सोमेश के खिलाफ केस दर्ज कराया था। 

पुलिस ने बताया कि लड़की प्रशिक्षु डीएसपी की रिश्तेदार ही है।डीएसपी सोमेश मूल रूप से झारखंड के गोड्डा का रहने वाला है। उसके पिता साहेबगंज में रेलवे में जॉब करते हैं। रेलवे क्वार्टर से ही उसे गिरफ्तार किया गया है। 

डीएसपी की रिश्तेदार पीड़िता का आरोप है कि सोमेश दिल्ली में रह रहा था, उसी समय उसके साथ गलत किया और उसका वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद वह हमेशा ब्लैकमेल कर रहा था।कुछ समय बाद लड़की की शादी हो गई और वह कोलकाता में जॉब कर रही है। सोमेश वहां भी उसे धमकी देने के लिए पहुंच गया था।इसके बाद लड़की ने इसकी शिकायत पुलिस से की .


भागलपुर एसएसपी  के अनुसार प्रशिक्षु डीएसपी पर भागलपुर की रहने वाली लड़की ने महिला थाने में केस दर्ज कराया था। अनुसंधान में आरोप सही पाये गये। इसके बाद साहेबगंज से उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मुख्यालय स्तर से जांच के बाद उसे पहले ही सस्पेंड किया जा चुका था। 

राजगीर में ट्रेनिंग के दौरान हुआ था सस्पेंड
लड़की के आरोप की जांच के बाद जब पुलिस मुख्यालय ने सोमेश को सस्पेंड किया तब वह राजगीर में ट्रेनिंग ले रहा था। उसके बाद भागलपुर पुलिस की जांच में जब आरोप सही पाये गये तब पुलिस ने कोर्ट में उसकी गिरफ्तारी वारंट के लिए प्रे किया। इसके बाद पुलिस साहेबगंज गयी और वहां से उसे गिरफ्तार कर भागलपुर लाई।

Suggested News