बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

इस कारण दुनिया में हो रही बिहार के इस शहर की चर्चा, दिल्ली से भी दो पायदान आगे बढ़ा बेगूसराय

इस कारण दुनिया में हो रही बिहार के इस शहर की चर्चा, दिल्ली से भी दो पायदान आगे बढ़ा बेगूसराय

PATNA: विश्ववायु गुणवत्ता रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया का सबसे प्रदुषित शहर बिहार का बेगुसराय है। वहीं दिल्ली अब भी सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाली राजधानी के रुप में पहचान बनाए हुए है। दरअसल, दुनियाभर के प्रदूषण पर ताजा रिपोर्ट आई है। जिसमें बिहार के बेगुसराय को दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर माना गया है। 

सबसे प्रदूषित शहर बना बेगूसराय

बता दें कि, विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट के मुताबिक़ छठी वार्षिक विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट में बिहार के बेगुसराय को 2023 में सबसे प्रदूषित मेट्रो शहर का दर्जा दिया गया है। भारत दुनिया के चार सबसे प्रदूषित शहरों का घर है। इस में दूसरे नंबर पर गुवाहाटी, असम और तीसरे नंबर पर दिल्ली है। दिल्ली आज भी दुनिया का सबसे प्रदूषित राज्यधानी के तौर पर माना गया है। पंजाब में मललानपुर जो लुधियाना में पड़ता है चौथे नंबर पर है।

दुनिया भर में तीसरे नबंर पर है भारत

स्विस संगठन IQAir द्वारा विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2023 के अनुसार, औसत सालाना PM2.5 सांद्रता के आधार पर भारत 2023 में तीसरे नंबर पर रहा, जबकि बांग्लादेश पहले और पाकिस्तान दूसरे नंबर पर रहा। 2022 में, भारत औसत PM2.5 सांद्रता 53.3 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के साथ आठवें सबसे प्रदूषित देश के रूप में सामने आया था। यानी अब देश में प्रदूषण और बढ़ गया है। 

किस देश में कितना PM2.5

भारत- 54.4 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर

पाकिस्तान- 73.7 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर

बांग्लादेश - 79.9 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर

2022 की रैंकिंग में नाम तक नहीं, 2023 में बना सबसे प्रदूषित शहर

वहीं 118.9 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर की औसत PM2.5 सांद्रता के साथ बेगुसराय वैश्विक स्तर पर सबसे प्रदूषित शहर के रूप में सामने आया। बता दें कि 2022 की रैंकिंग में इस शहर का नाम भी नहीं था। दिल्ली का PM2.5 स्तर 2022 में 89.1 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से बिगड़कर 2023 में 92.7 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर हो गया। राष्ट्रीय राजधानी को 2018 से लगातार चार बार दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी का दर्जा मिल रहा है।

Suggested News