बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में भीम आर्मी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, एक दर्जन को किया गिरफ्तार

गया में भीम आर्मी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, एक दर्जन को किया गिरफ्तार

GAYA : गया में आज भीम आर्मी के सदस्यों पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। दरअसल जिले में भीम आर्मी के सदस्यों द्वारा लगातार अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी कड़ी में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग शहर के गांधी मैदान से पैदल मार्च निकले थे। 

यह पैदल मार्च से गांधी मैदान से निकलकर शहर के मुख्य चौराहा से होते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे। हालाँकि प्रदर्शन के दौरान पुलिस और भीम आर्मी के सेना के बीच झड़प हो गई। भीम आर्मी सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पहुंचे एवं एसएसपी कार्यालय के बंद गेट को तोड़ने का भी प्रयास कर रहे थे। इसी बीच पुलिस में भीम आर्मी के सेना पर लाठी चार्ज करते हुए आंसू गैस छोड़े। 

भीम आर्मी के सदस्यों ने बताया कि जिले में लगातार अपराधी घटनाएं बढ़ती जा रही है। अपराधी बहुजन समाज के लोग साथ-साथ आम नागरिक और मीडिया को भी निशाना बना रहे हैं। उनके साथ कोई घटना दुर्घटना होती है तो संबंधित थाना केस दर्ज कर लेता हैं। लेकिन उसपर कोई कार्रवाई नहीं होती। यह सब हम लोग लेकर हम लोग प्रदर्शन कर रहे थे। 

इस मामले को लेकर एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि भीम आर्मी के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था। दौरान इस दौरान किसी के बहकावे में पुलिस पर हमला कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लाठी चार्ज किया। इस मामले में एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 


Suggested News