बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : बारात निकलने के दौरान हर्ष फायरिंग में 3 को लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस

BIHAR NEWS : बारात निकलने के दौरान हर्ष फायरिंग में 3 को लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस

SHEOHAR : जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोगी चौक पर बारात निकलने के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली चलने से तीन व्यक्ति घायल हो गए। एक की स्थिति गंभीर होने के कारण सीतामढ़ी स्थित निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हर्ष फायरिंग में गांव के ही सुकेश्वर सहनी सहित दो अन्य को गोली लगी हैं। वही 2 लोगों का इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है। 

एसडीपीओ संजय कुमार पांडे ने बताया की हर्ष फायरिंग की गई है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है की अशोगी निवासी व्यापारी सीताराम चौधरी के पुत्र की बारात निकलने वाली थी। इसी बीच हर्ष फायरिंग की गई। जिसमें 3 लोगों को गोली लग गई। 

समाचार संप्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई जा सकी है। पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार राय ने बताया कि पुलिस बल घटनास्थल पर कैंप कर रही है। वही आरोपी मौके से फरार हो गया है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

शिवहर से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News