बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर में वाहन जांच के दौरान हथियार तस्कर पति-पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नौ पिस्टल और 18 मैगजीन किया बरामद

मुंगेर में वाहन जांच के दौरान हथियार तस्कर पति-पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नौ पिस्टल और 18 मैगजीन किया बरामद

MUNGER : मुंगेर में पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने हथियारों की तस्कारी करते हुए पति पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक बैग से नौ पिस्टल और अठारह मैगजीन बरामद किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक अरविन्द मंडल और उसकी पत्नी प्रीति कुमारी दोनों बरियारपुर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला निवासी है। पुलिस के हत्थे चढ़े इन दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने बरियारपुर थाना क्षेत्र के काजीचक गांव निवासी पियूष के घर छापेमारी कर पियूष के घर से भी अर्द्ध निर्मित हथियारों और उसके कल पुर्जों के साथ पियूष कुमार को गिरफ्तार किया है।

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने ऋषि कुण्ड की पहाड़ियों पर बासवारी के पास छापेमारी कर भारी मात्रा में निर्मित व अर्द्ध निर्मित हथियारों के साथ अवैध हथियार बनाने का ढेर सारा औजार बरामद किया है। वहां पर हथियार बनाते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कुल मिलाकर इस पूरे मामले में अबतक 11 लोगों की गिरफ़्तारी हुई है। जिसमे से चार लोगों का पूर्व का आपराधिक इतिहास है। इस मामले में मुंगेर एसपी सैय्यद इमरान मसूद ने अपने कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को जानकारी दी है।

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट

Suggested News