बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पहले दुनिया में भारत की थी नाकारात्मक छवि, अब भारतीय मीडिया ने बदल दी है बड़े देशों की सोच, सुनी जा रही है भारतीय मीडिया की बात, बढ़ी है ताकत : नंद किशोर यादव

पहले दुनिया में भारत की थी नाकारात्मक छवि, अब भारतीय मीडिया ने बदल दी है बड़े देशों की सोच,  सुनी जा रही है भारतीय मीडिया की बात, बढ़ी है ताकत : नंद किशोर यादव

DEHRI : खबर रोहतास जिला के डेहरी के जमुहार से है। जहां बिहार विधानसभा के स्पीकर नंदकिशोर यादव ने पत्रकारों के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज दुनिया में भारतीय मीडिया की ताकत काफी बढ़ी है और इसका परिणाम है कि भारत की बात अब दुनिया भर में सुनी जा रही है। भारत के मीडिया संस्थानों का दबदबा अमेरिका तथा यूरोप के देशों तक हुआ है। ऐसे में पत्रकारों की प्रासंगिकता काफी बढ़ गई है। साथ ही उनके जवाबदेही भी बढ़ी है। आज मीडिया के सकारात्मक पत्रकारिता के कारण ही भारत सरकार की बात दुनिया भर में सुनी जा रही है। 

 विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विश्व के अलग-अलग क्षेत्र में जो घटनाएं घट रही है, उस पर भारत के हर वर्ग अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं तथा भारतीयों के विचारों से पूरा विश्व अवगत हो रहा है। हमारी सभ्यता-संस्कृति के इतिहास से पूरा विश्व अवगत हो रहा है। जिस तरह से पिछले कई शताब्दी में भारत की नकारात्मक छवि प्रस्तुत की गई, ऐसे में भारतीय मीडिया ने पिछले कई दशक से दुनिया भर में अपनी कायम कर मुकाम पाया है कि आज दुनिया भर में भारत की बात सुनी जा रही है। 

बता दें कि नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट, इंडिया के राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक के समापन समारोह को संबोधित करने स्पीकर जमुहार पहुंचे थे। इस दौरान पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह भी मौजूद रहे। 

REPORT - RANJAN KUMAR


Suggested News