बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीवान में सुबह-सुबह हुआ हादसा, बाइक से जा रहे पिता-पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत

सीवान में सुबह-सुबह हुआ हादसा, बाइक से जा रहे पिता-पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत

SIWAN : सीवान में रविवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। मरनेवाले दोनों लोग रिश्ते में पिता पुत्र बताए गए है। जो कि बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान हादसे के शिकार हो गए। घटना के बाद सूचना मिलते ही दरौंदा पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने हेतु कागजी करवाई में जुट गई है।

हादसे को लेकर बताया गया कि  महाराजगंज-दरौंदा मुख्य सड़क पर रविवार की सुबह करीब 5 बजे हुई।  पुलिस ने दोनों मृतकों की पहचान कर ली है।  मृतक जी बी नगर थाने के गौर निवासी घना बीन व उनके पुत्र जयप्रकाश बीन है। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर दरौंदा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान हुई दुर्घटना में दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। 

सूचना मिलते ही दरौंदा पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने हेतु कागजी करवाई में जुट गई है।



Suggested News