बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुपौल में सनकी पति ने गोली मारकर की पत्नी की हत्या, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

सुपौल में सनकी पति ने गोली मारकर की पत्नी की हत्या, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

SUPAUL: जिले में एक सनकी पति ने अपने ही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत योगिया चाही वार्ड नम्बर 6 की है। जहां जदिया थाना क्षेत्र के कोरियापट्टी पश्चिमी पंचायत वार्ड नंबर 12 निवासी  दिपेंद्र यादव बहन रीता देवी की शादी योगिया चाही निवासी रविंदर यादव से हुई थी। महिला को 3 बच्चे भी है। बीते 4 नवंबर को रविंदर यादव ने अपने ही पत्नी रीता देवी को गोली मारकर हत्या कर दी और इलाज कराने के नाम मृतका रीता देवी को कही दुर ले जाकर जला दिया। 


घटना की जानकारी मृतिका रीता देवी के मायके वाले को मिली। जिसके बाद मृतका के भाई ने त्रिवेणीगंज थाना में आवेदन देकर अपने बहन की हत्या का आरोप अपने बहनोई पर लगाया है। आवेदन में कहा गया है कि 4 नवम्बर को समय करीब 10:00 बजे दिन में मुझे दूरभाष पर जानकारी मिली की मेरी बहन रीता देवी पति रविंदर यादव योगिया चाही वार्ड नंबर 6 पंचायत मचहा कुसहा को मेरे बहनोई ने गोली मारकर हत्या कर दी। तत्पश्चात मैं अपने बहनोई रविंदर यादव को फोन किया तो रविंदर यादव बोले गलती से आपके बहन को गोली लग गयी है। जिसको लेकर मैं पूर्णिया में हूं। 

इसके पश्चात मैं योगिया चाही गया तो घर पर कोई भी सदस्य नहीं मिला और घर से सभी सदस्य फरार हो चुके थे। मुझे पता चला कि मेरे बहनोई ने ही मेरी बहन को गोली मारकर हत्या कर दिया और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य कटिहार जिले के मनिहारी घाट में मेरी बहन रीता देवी का शव दाह संस्कार कर दिया गया। जबकि मुझे जानकारी तक भी नहीं दी गई। मृतक मेरी बहन को 10 वर्षीय एक पुत्र प्रशांत कुमार एवं 12 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी एवं 9 वर्षीय पुत्री उमा कुमारी है। 

उसने बताया की मेरे बहन के साथ बहनोई ने जघन्य अपराध किया है। मृतिका के भाई के बयानों पर पुलिस ने कांड संख्या 504/22 दर्ज कर आरोपी रविंदर यादव को गिरफ्तार लिया है। हालांकि घटना किस बात को लेकर हुई है। इसका अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई है। इस बाबत थाना अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया की आरोपी पति को गिरफ्तार कर  न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस इस घटना की गहनता से जांच कर रही है। इसमें जो लोग दोषी होंगे। उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। 

सुपौल से पप्पू आलम की रिपोर्ट 

Suggested News