बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शिक्षा विभाग ने जारी किया स्कूलों के लिए टाइम टेबल, सुबह 9 बजे खुलेगा विद्यालय, कमजोर छात्रों के लिए शुरू की गई स्पेशल क्लास

शिक्षा विभाग ने जारी किया स्कूलों के लिए टाइम टेबल, सुबह 9 बजे खुलेगा विद्यालय, कमजोर छात्रों के लिए शुरू की गई स्पेशल क्लास

PATNA : स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति करने और छात्रों की उपस्थिति संख्या में सुधार करने के बाद अब शिक्षा विभाग ने प्रदेश में सभी प्रकार के राजकीय प्रारंभिक एवं माध्यमिक/ उच्च माध्यमिक विद्यालयों हेतु मॉडल टाइम-टेबल जारी कर दिया है।।  टाइम टेबल के अनुसार सुबह नौ बजे विद्यालय खुलेगा। जहां छात्रों के लिए छुट्टी अपराह्न 3.30 में हो जाएगी। वहीं शिक्षकों की छुट्टी शाम पांच बजे होगी। नई समय सारणी आगामी 01.12.2023 से प्रभावी होगी। इसके साथ ही एक दिसंबर से सभी स्कूलों में मिशन दक्ष की भी शुरूआत की जा रही है।

क्यों जारी किया टाइम टेबल

शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों के लिए टाइम टेबल जारी करने की वजह भी बताई गई है। शिक्षा विभाग के अनुसालर विद्यालय अनुश्रवण व्यवस्था के स्थायित्व लेने के उपरांत शिक्षा विभाग द्वारा लगभग 40 हजार विद्यालयों का निरीक्षण प्रतिदिन किया जा रहा है। विद्यालय निरीक्षण से यह स्पष्ट हुआ है कि प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के खुलने एवं बंद होने के समय में भिन्नता है अपितु प्रत्येक कक्षा (period) की अवधि में भी अंतर है। यहां तक कि दोपहर की भोजन की घंटी में भी एकरूपता नहीं हैं। उपरोक्त कारणों को दृष्टिगत रखते हुए राज्य के सभी प्रारंभिक एवं माध्यमिक/ उच्च माध्यमिक में मॉडल टेवल निम्न रूप से निर्धारित किया गया है।  संस्कृत बोर्ड के अंतर्गत विद्यालय तथा राजकीय उर्दू विद्यालय भी उपरोक्त मॉडल टाइम-टेबल का पालन करेंगे।

45 मिनट का होगा मिशन दक्ष

विभाग ने दिनांक 01. 12.2023 से मिशन दक्ष प्रारंभ किया है, जिसमें उन बच्चों की शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया है, जो पढ़ने में कमजोर है। इनके लिए स्कूल में छात्रों की छुट्टी होने के बाद 45 मिनट की स्पेशल क्लास ली जाएगी। हर दिन यह क्लास दोपहर 3.30 से 4.15 तक चलेगा।  

नहीं रद्द होंगी कक्षाएं

जारी निर्देश के अनुसार यदि विद्यालय में किसी कक्षा का बोर्ड / सेंटअप परीक्षा ली जा रही हो तो अन्य कक्षाओं को suspend नहीं किया जाएगा। अन्य कक्षाओं में अध्यापन का कार्य चलते रहना चाहिए। साथ ही शनिवार को विद्यालय में पूरे दिन गतिविधि रहेगी। भोजनावकाश तक अध्यापन का कार्य होगा। भोजनावकाश के बाद अभिभावकों के साथ बैठक एवं बाल संसद आयोजित की जाएगी।


Suggested News