बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शिक्षक दिवस समारोह के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयनित 2 शिक्षकों को शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित, प्रदान की 30 हजार रुपये पुरस्कार की राशि

शिक्षक दिवस समारोह के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयनित 2 शिक्षकों को शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित, प्रदान की 30 हजार रुपये पुरस्कार की राशि

PATNA : शिक्षक दिवस समारोह के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयनित 2 शिक्षकों को आज बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा और प्रधान सचिव संजय कुमार ने सम्मानित किया। सचिवालय  में आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षक अखिलेश्वर पाठक प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय खरमौली एवं संत कुमार साहनी प्रधान शिक्षक उत्क्रमित उच्च विद्यालय वीरपुर को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दोनों शिक्षकों को पुरस्कार राशि के रूप में ₹30000 की राशि प्रदान की गई।

बता दें इसके पहले भारत सरकार की ओर से इन्हें 50 -50 हजार की पुरस्कार राशि एवं रजत पदक के साथ सम्मानित किया जा चुका है। बिहार से राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए नामित सभी 6 शिक्षकों को इस वर्ष 10-10 हजार रु प्रदान की जा रही हैं। 

गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय कल्याण कोष मे सबसे अधिक राशि जमा करने वाले प्रथम तीन जिलों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाता रहा है। इस बार में प्रथम स्थान मुजफ्फरपुर द्वितीय में नालंदा एवं तृतीय स्थान पश्चिम चंपारण का रहा है। इस उपलब्धि के लिए मुजफ्फरपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालंदा के जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं पश्चिम चंपारण के जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी सम्मानित किया गया।

Suggested News