बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एकतरफा इश्क! नहीं मिली लड़की तो सनकी आशिक ने दुल्हे को मारी गोली

एकतरफा इश्क! नहीं मिली लड़की तो सनकी आशिक ने दुल्हे को मारी गोली

जयपुर। युवती से एकतरफा प्रेम करनेवाले एक सनकी आशिक ने दुल्हे को गोली मार दी। हालांकि गोली  दुल्हे के कनपटी को छुती हुई निकल गई। वहीं इस घटना में दुल्हन बनी युवती भी घायल हो गई।

मामला राजस्थान के झुंझुनूं जिले के नीमका थाना के हेमराजपुरा गांव का है। जहां शुक्रवार रात को यहां दो सगी बहनों के साथ दोनों भाइयों ने सात फेरे लिए। सुबह दोनों अलग-अलग कार में दुल्हनों को लेकर लौट रहे थे। स्टेट हाइवे पर कार आते ही बाइक सवार तीन युवकों ने एक कार का पीछा करना शुरू कर दिया। दो बार ओवरटेक करने पर भी जब कार नहीं रूकी तो बदमाशों ने कार के आगे बाइक लगा दी। कार के रुकते ही एक बदमाश ने सामने से देशी कट‌्टा से दो फायर किए। इसमें एक गोली दूल्हा संजू के कनपटी को घायल करते हुए निकल गई। वहीं दुल्हन कोमल के भी छर्रे लगे हैं। घटना के बाद तीनों युवक मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि हमला करने वाले बदमाश दुल्हन के गांव हेमराजपुरा के नजदीकी गांव के हैं। शुरुआती जांच में पता चला कि हमलावर में से एक दुल्हन से एकतरफा इश्क करता था। उसकी शादी को लेकर लड़की के परिवार वालों को धमका चुका था। जब उसकी धमकियों का कोई असर नहीं हुआ तो उसने दूल्हे को मारने की ठान ली। इसके लिए उसने अपने दो साथियों के साथ बीच राह कार को रुकवाकर उसमें सवार दूल्हे पर देशी कट्‌टे से दो फायर किए।

दो आरोपी किए गए गिरफ्तार

घटना के बाद तीनों आरोपी बदमाश बारांधूणी मंदिर इलाके में छिपे थे। जब थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ उन्हें गिरफ्तार करने पहुंचे तो उन्होंने उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि इंद्राज गुर्जर और कालू सैनी नाम के दो युवकों के एक अन्य घटना को अंजाम दिया था। इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

Suggested News