बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना के नगर निकायों का घोषित हुआ चुनाव परिणाम, देखिये जिले के 12 नगर निकायों में किनको मिली जीत

पटना के नगर निकायों का घोषित हुआ चुनाव परिणाम, देखिये जिले के 12 नगर निकायों में किनको मिली जीत

पटना. बिहार के 156 नगर निकायों में 18 दिसम्बर को हुए चुनाव का परिणाम मंगलवार को आया. इसमें पटना जिले के 12 नगर निकाय भी शामिल हैं जहाँ 18 दिसम्बर को चुनाव हुआ था. पटना में नगर निकाय के पहले चरण में खगौल, दानापुर निजामत, फतुहा, फुलवारी, बख्तियारपुर, बाढ़, बिहटा, मनेर, मसौढ़ी, मोकामा और संपतचक में चुनाव हुए थे.

इनमें अधिकांश जगहों के चुनाव परिणाम आ चुके हैं. मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद और पार्षद के चुनाव परिमाण के लिए सुबह मतगणना शुरू हुई और राउंड दर राउंड में चुनाव परिणाम आने लगा. पटना के 12 नगर निकायों में पहली बार सीधे जनता के वोट से चुनाव जीतकर सभी मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद और पार्षद आए हैं. 

इसमें खगौल में सुजीत कुमार,  फतुहा में रूपा कुमारी,  फुलवारी आफ़ताब आलम, बख्तियारपुर पवन कुमार, बाढ़ संजय कुमार, बिहटा प्रियंका कुमारी, मसौढ़ी पिंकी देवी, मोकामा निलेश कुमार चुनाव में मुख्य पार्षद बने हैं. चुनाव जितने के बाद सभी के समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया. 


Suggested News