बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में 50 वर्षों से नहीं बदला बिजली का तार, विधानसभा में कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने उठायी आवाज, सरकार से मिला आश्वासन

नवादा में 50 वर्षों से नहीं बदला बिजली का तार, विधानसभा में कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने उठायी आवाज, सरकार से मिला आश्वासन

NAWADA : बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक नीतू सिंह अपने क्षेत्र की एक-एक मुद्दों को पकड़ कर बैठी है। इसी कड़ी में विधानसभा में स्पीकर के सामने पूरी बातों को रख रही है। फिर से एक बार शुक्रवार को भी कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने विधानसभा में क्षेत्र के मुद्दे को जमकर उठाया है। मुद्दा भी धरातल पर ही है। जिस तरह से बिजली विभाग की लापरवाही के कारण लोगों की मौत होती है। इस मुद्दों को देखते हुए कांग्रेस विधायक ने अपने क्षेत्र की बिजली समस्या के मुद्दे को सदन में उठाने का काम किया है। 


कांग्रेस विधायक के द्वारा सदन में बिजली की तार को बदलने को लेकर मांग किया गया है। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से बिजली की तार नहीं बदला है। जिसके कारण विधानसभा क्षेत्र में बिजली की चपेट में आने से लोगों की मौत भी हुई है। कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने कहा की जल्द से जल्द पूरी तार को बदला जाए। लगभग 50 वर्षों से यह तार नहीं बदला गया है। बिजली की तार को अगर बदल दिया जाए तो क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा होगा। जर्जर तार टूट कर किसी भी खेत या घर पर नहीं गिरेगा। कभी-कभी ऐसा होता है कि तेज हवा में बिजली की तार टूट कर गिरता है जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। कभी जानवर की मौत होती है तो कभी इंसान की। 

आपको जानकारी दे दे कि कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने सदन में आवाज उठाई है कि क्या यह बात सही है कि नवादा जिला के हिसुआ विधान सभा क्षेत्र में दो PSS (हिसुआ और नारदीगंज) चलता है। जिसके विद्युत तार (33 KV) को 50 वर्षों से नही बदले जाने के कारण इसकी स्थिति काफी जर्जर है। यदि हाँ तो सरकार कब तक 33 KV जर्जर विद्युत तार को बदलवाने का विचार रखती है। 

यह बात कांग्रेस विधायक नीतू सिंह के द्वारा सदन में स्पीकर से सामने अपनी बातों को रखी है। इस बातों पर उन्हें आश्वासन भी दिया गया है। कांग्रेस विधायक नीतू सिंह को जो भी आवेदन समस्या को लेकर अब वक्त होता है। उस आवेदन को लेकर अधिकारी जनप्रतिनिधि से लेकर सदन में उठाने की काम विधायक नीतू सिंह के द्वारा किया जा रहा है। हिसुआ विधानसभा क्षेत्र के तमाम लोगों के द्वारा लगातार सदन में आवाज उठाने वाली विधायक नीतू सिंह को भी खूब बधाई दी जा रही है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News